मुहब्बत की दुनिया में दिल लगाना छोड़ दूं,
कागज के फूलों से जी बहलाना छोड़ दूं,
जीवन पथ पर मुसाफिर मिलते हैं बिछड़ने को,
जीयूं इस गम को या ये ज़माना छोड़ दूं!
बीते लम्हों से खुशियाँ चुरा रहा हूँ,
तेरे यादों के साए में मुस्कुरा रहा हूँ,
दो लब्ज तेरे कल छू गए थे लब को,
आज भी वाही गीत गुनगुना रहा हूँ!
निगाहों से बरसाती छांव, जुबां जैसे बिखेरे कली,
तेरे कदमों के आहट से मधुर संगीत है बनाती,
मेरे गीतों के सागर में तेरा ही नाम आता है,
है ये दीवानगी मेरी, या मैं शायार तो नहीं!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Bahut khub .. aise hi likhte raho..
ReplyDelete