Saturday, December 4, 2010

बेरंग आसमान में कुछ ढूंढ़ा करते हैं,
बेजबान परिंदों से मेरा पता पुछते हैं,
खुद में तो झांकें उनसे कह दे कोइ,
हम तो दोस्तों के दिल में रहते हैं!
माना दुनियाँ में इनसानों के मेले हैं,
फिर भी यहाँ सब आये अकेले हैं,
फुरसत में जब पीछे मुड़कर देखा,
बस एक जिंदगी कितने झमेले हैं!
म्रित्यु हर जीवन का आखिरी सत्य है,
चाहे कोइ भीष्म या द्रोण का मर्त्य है,
रावन से लेकर सिकन्दर तक देखा,
अंधकार का दमन ही हर युग का साहित्य है!
उनसे कुछ गुफ़्तगू हुइ एक अर्से के बाद...
फिर जानें कहां छिप गई करके मुझे आबाद...
उनसे कह दो कोइ, हमसे यूं रूठा ना करें...
बेकरारी और बढती है लम्बी जुदाई के बाद!
नकाब ले रूख पर बगावत ना किजीये,
दर पे खड़े हैं मुरीद इबादत ले लिजीये,
गर आप हमसे दोस्ती कर ना सकें,
मुझे हाथ बढाने की इजाजत दिजिये!
टूटे तारे कि कहावत ना जाने कितनी सच्ची है,
पर आज मेरी किस्मत स्वप्न से भी अच्छी है,
यादों की चिता लिए कितने भटक रहे हैं गली गली,
कांच टूटे हैं मेरे भरम के, तस्वीर तो अच्छी है!
ए जन्नत की परी, मेरे खाबों की शहजादी,
तेरे जीवन में आई है बहारों की आबादी,
पारस के सितारे अपने आंचल में सजा ले,
स्वप्न गगन में तुझे है उड़ने की आजादी!