Sunday, May 31, 2009

इस संघर्ष कि दुनिया में हाल क्या बताउं!
जिस उल्झन में हूं वो सवाल क्या बताउं!!
जाने क्यों रूठे हैं हमसे नसीबों के फ़रिश्ते,
सीने में जलते हैं कितने मशाल क्या बताउं!!


दोस्ताना है मेरी जिन्दगी का आगाज,
नजर पारखी, सुरमयी दिल की आवाज,
मुझसे मिल कर मुझे भूल ना पाओगे,
जुबान शायराना, है आशिकाना अंदाज!


नजारों की ख्वाहिश नहीं है, हम पलकों पर पत्थर रखते हैं!
कोइ मरहम लगाये जख्मों पर, हर बूंद की कीमत देते हैं!!
कुछ गुस्ताखी हमसे हो जाती है, उन दर्दों को भी सहते हैं!
कोइ दोस्त हमारा बना कभी, उन्हे हम याद हमेशा रखते हैं!!


है अगर इम्तहा इस दिल की हम मौत से भी खेलेंगे!
जलना पर जाये इस दिल को ऐसी हजारों दर्द झेलेंगे!!
गर सुन पाये वो काफ़िर हमें इस बुझते मजार में,
कसम जिन्दगी की उन्हे भी अपना दोस्त बना लेंगे!!


अपने धरकन से ज्यादा एतबार आप पर करता हूं,
सोचता नहीं मैं करने का इरादा दिल में रखता हूं,
मर्यादा की वो शिला हूं जो आंधी से भी डिगा नहीं,
कुछ बनते और बिगड़ते हैं ऐसे रिश्तों से डरता हूं!


आज हर लब पर हैं तेरे ही जुनूं के गाने,
तेरे आने से आये अपने गुजरे हुए जमाने,
बढते कदमों को कभी डगमगाने ना देना,
मंजिल कब से खड़ी है तुझे ही गले लगाने!


कोई सूर्य होगा कभी आज तेरा ज़माना है..
तेरी हस्ती को आज दुनीया ने माना है ..
पीछे मुड़कर मर्त्य मानव को ना देखो ..
तेरी उर्वशी को तेरे पास ही आना है!!


ए मेरे मौत के फ़रिस्ते, नसीबे गम के साये...
देख मेरे जिंदगी के दिये अब बुझने को आये...
खुश हो ले तु आज मेरी हस्ती को मिटा के...
तेरे हाथॊं मेरे खूं से मेरी दास्तां लिखी जाये!


इस जमाने में कितनी सच्ची झूठी कहानी है!
हमारी भी दो पल की शायराना सी जिंदगानी है!!
जीवन के इन दो पल में कुछ सपने हमने देखे हैं,
उन सपनों को साकार करें इसी का नाम जवानी है!!


भवरे ने कलियों को हसना सिखाया,
सागर से मिलती है नदीयों की काया,
ये कैसा मिलन है किसकी है खुशबू,
किसी ने धूंध से मेरा जनाजा उठाया!


गम नही उनका सहारा मिले ना मिले,
एसी दोस्ती हमें दुबारा मिले ना मिले,
बीच भवर में कश्ति, तुफ़ान का डर है,
मेरे बाद उन्हे किनारा मिले ना मिले!


क्या खो दिया हूं, क्या पाना है,
छोटी सी दुनिया, कहां जाना है,
हर पल दम टूटे हैं ख्वाहिशों के,
स्मसान ही आखिरी ठिकाना है!


यहां सभी जमीन पर ही चलते हैं,
कुछ अग्रसर हैं, कुछ फिसलते हैं,
अब पीछे देखने को क्या रह गया,
सारे रास्ते आपस में ही मिलते हैं!


वो पनघट की कश्ती,
बाग-बगीचों की मस्ती,
मुझे फिर से बुलाती है,
अपनी छोटी सी बस्ती!


खुशी मिलती है उनको आपकी शिकायत से,
दिल के कांटे को फूल कहे भी तो कैसे,
याद करते लेते हैं जब चाहे इन बहानों से,
जल बिन मछली जिये भी तो कैसे!


पीछे रह कर भी राहों से कुछ तो सीखा होगा,
दूर से ही सही, हममें अपनापन तो दिखा होगा,
मेरी राहों में आपके कदम लड़खडाए तो क्या,
अपनी दोस्ती का नग्मा हर मोड़ पर लिखा होगा!